कांग्रेस के दो नेताओं ने आज कांग्रेस का साथ छोड़कर ‘आप’ का दामन थाम लिया। जहां आरपी रतूड़ी पिछले 40 वर्षों से ज्यादा समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे और कई पदों में कांग्रेस में रह चुके थे तो कमलेश रमन पिछले लंबे समय से देहरादून महानगर की महिला अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस में काम कर रही थी।।। लेकिन अचानक से ही इन दोनों ने कांग्रेस का दामन छोड़ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली।
इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कॉन्ग्रेस को छोड़ आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया था, उस वक्त कांग्रेस ने जोत सिंह बिष्ट को रोकने का प्रयास नहीं किया जबकि जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी छोड़ने से पहले एक लंबा चौड़ा पत्र भी सोशल मीडिया पर लिखा था और उसमें उन्होंने कई बातों को सामने रखा था।।। लेकिन उस वक्त कांग्रेस प्रदेश हाईकमान ने और ना ही कांग्रेस के अन्य बड़े नेताओं ने इस बात को तवज्जो दी और आखिर में जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस को छोड़ दिया।।।
वहीं अब आरपी रतूड़ी और कमलेश रमन ने भी कांग्रेस को छोड़ दिया है इसके पीछे उन्होंने भी वही वजह बताई है जो कि कुछ समय पहले जोत सिंह बिष्ट ने बताई थी, कि किस तरह से पार्टी में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है।।। जोत सिंह बिष्ट जो कि कांग्रेस के बहुत ही मजबूत नेता प्रदेश स्तर पर हमेशा से माने जाते थे, कांग्रेस का कोई भी बड़ा कार्यक्रम हो तो वह बिना जोत सिंह बिष्ट के पूरा नहीं होता था, इसकी बानगी इसी बात से होती है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जहां जोत सिंह बिष्ट खुद एक उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे तो दूसरी तरफ देहरादून में पार्टी कार्यालय में बैठकर पार्टी की रणनीति भी तैयार कर रहे थे।।। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के भ्रमण कार्यक्रम का पूरा रोडमैप भी उन्होंने ही तैयार किया था।।। लेकिन जोत सिंह बिष्ट को और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने उस हार का अभी तक ना ही मंथन किया, नाही अपने वरिष्ठ नेताओं की सुध ली, और इसी से हताश होकर जोत सिंह बिष्ट आम आदमी पार्टी में चले गए।।।
वहीं कांग्रेस अभी भी जो सिंह बिष्ट को शायद हल्के में ही ले रही है, लेकिन कांग्रेस को लंबे समय से देखने वाले कई वरिष्ठ पत्रकार और खुद कांग्रेस के नेता मानते हैं कि जोत सिंह बिष्ट धीरे-धीरे कांग्रेस के अन्य कई बड़े नेताओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिला सकते हैं। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी भी इसी की सौंपी है, और उन पर बहुत ज्यादा विश्वास भी जताया है।।। ऐसे में जोत सिंह बिष्ट के लिए अब यह जरूरी भी हो गया है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाएं।और इसके लिए जो सिंह बिष्ट ने अपने कदम भी आगे बढ़ाने शुरू कर दिए हैं और इसी का नतीजा है कि अब कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता और लंबे समय से देहरादून महानगर की अध्यक्ष रही कमलेश रमन ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।।।
फिलहाल कांग्रेस को बहुत ज्यादा मंथन करने की जरूरत है।।। जिस तरह से कांग्रेस हर चीज को हल्के में ले रही है, पार्टी के अंदर अभी भी तालमेल की भारी कमी है।।। बड़े नेता एक दूसरे से बातचीत नहीं कर रहे हैं ,साथ ही एक दूसरे पर खूब बयानबाजी अभी भी कर रहे हैं।।। ऐसे में कांग्रेस को समझना होगा कि उनके लिए आने वाले दिन और ज्यादा कठिन होने जा रहे हैं।।। और ऐसे में उन्हें किसी भी कार्यकर्ता को हल्के में लेना नहीं चाहिए यह उनके लिए भारी पड़ सकता है।