![](https://www.pahadisemwal.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220812-WA0004.jpg)
देहरादून स्थित राजपुर रोड साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में आजादी के 75वे अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आगाज किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अलग-अलग विभागों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
पोस्टर प्रतियोगिता का संचालन मेघा ओबरॉय और नीतीश शर्मा ने किया, निर्णायक की भूमिका में संस्थान के डायरेक्टर एकेडमिक्स जीबी सेबिस्टीन, सुबोध बुडकोटी और श्रुति अग्रवाल रही।
![](http://www.pahadisemwal.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220812-WA0002-2.jpg)
रंगोली प्रतियोगिता का संचालन अनामिका रेगमी और नूपुर अरोड़ा ने किया प्रतियोगिता में जज की भूमिका डॉ संध्या डोगरा, सुनीता पवार और दीपिका रावत ने निभाई।
पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने आजादी के 75 वर्षों को दर्शाया जिसमें उन्होंने नारी सशक्तिकरण, शिक्षा आधुनिकीकरण, विज्ञान की और भारत के बढ़ते कदम को प्रदर्शित किया।
![](http://www.pahadisemwal.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220812-WA0001-1.jpg)
प्रतियोगिता में साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयर पर्सन हरीश अरोड़ा और वाइज चेयर पर्सन रानी अरोड़ा ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की प्रतियोगिता के दौरान आरके सूद केदार नयाल रितिका डिमरी ऋषभ भारद्वाज भी मौजूद रहे।
![](http://www.pahadisemwal.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220812-WA0003-2.jpg)