
अंकिता भंडारी हत्याकांड और बढ़ते महिला अपराधों के को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 1 दिवसीय धरने पर बैठे हैं। वहीं उनके धरने को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने उनपर निशाना साधा है, रेखा ने कहा की हरदा को दुनियादारी की चिंता छोड़ कर पहले अपनी पार्टी को पतन से बचाने के लिए प्रयास करने चाहिए , इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हरीश रावत के सन्यास पर भी कटाक्ष करती नजर आई यहां तक कि यह तक बोल डाला कि हरीश रावत के अंदर कोई वैचारिक स्थिरता नही है कभी वो बोलते हैं सन्यास ले रहा हूं कभी बोलते हैं केदारनाथ जा रहा हूं, और अपने ही दल के लिए वह घातक हो चुके हैं ।
https://youtu.be/GlmdRMB_Zkk










