
पौड़ी से कुलदीप बिष्ट
पौड़ी थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां के साथ दुराचार किया। मां की तहरीर पर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बेटा मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।पौड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से बीमार कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ दुराचार कर लिया। घटना बीती 25 दिसंबर की शाम का बताया जा रहा है। जहां मानसिक रूप से पीड़ित बेटे ने पहले तो मां-बाप दोनों को पीटा इसके बाद उसने 58 साल की अपनी मां के साथ मूंह काला कर दिया। इस घटना की शिकायत मां ने रोहतक में रह रही अपनी बेटी से साझा की। बेटी ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मां की तहरीर पर पुलिस ने कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। सीओ पीएल टम्टा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र पौड़ी के एक गांव में एक महिला अपने बेटे व पति के साथ रहती है। महिला का एक बेटा दिल्ली व बेटी रोहतक में रहती है। बताया कि आरोपी बेटा गांव में उनके साथ ही रहता है। जिसका मानसिक बीमारी का उपचार उन्होंने तीन माह पहले ही देहरादून के एक राजकीय मानसिक चिकित्सालय से कराया था। बताया जा रहा है कि महिला का बेटा कुछ समय से लगातार मां से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। बीते रविवार देर शाम मां जब बेटे के कमरे में उसे खाना देने गई, तो आरोपी ने मां के साथ जबरन दुराचार की घटना को अंजाम दिया। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने मां के साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान दूसरे कमरे में रह रहे पिता पहुंचे। तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। सीओ प्रेमलाल टम्टा ने बताया कि आरोपी बेटे पंकज के खिलाफ मां की तहरीर पर दुराचार, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जहां आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। जिसका उपचार मानसिक अस्पताल सेलाकुई से चल रहा है।








