
शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है, चलती कार में 6 साल की मासूम व उसकी माँ के साथ गैंगरेप की घटना से देवनगरी को शर्मसार किया गया है, वहीं इस मामले में अब राजनीति भी गरमा गई है और विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, वहीं दुष्कर्म पीड़िता मां-बेटी से मिलने रूड़की सिविल अस्पताल में विभिन्न दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। दरअसल सामूहिक दुष्कर्म मामले में विपक्ष ने भी सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है, जहां एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूँका, वहीं आम आदमी पार्टी के समन्वय संगठन मंत्री जोत सिंह बिष्ट भी कार्यकर्ताओं के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे और सीएमएस से पीड़िता माँ-बेटी के संबंध में जानकारी ली, उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे, वहीं किसान कांगेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है, लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं, रुड़की-कलियर मार्ग के बीच छह साल की मासू व उसकी मां से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अब तक इतनी बड़ी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है यह बहुत ही शर्मनाक है।वहीं रूड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा को रेप पीड़िता की तीन दिन बाद आई है, बत्रा भी आज पीड़िता का हालचाल जानने सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को पचास हज़ार रुपये देने की घोषणा की है, इतना ही नही उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से भी पीड़िता का हालचाल जाना, विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे, पुलिस गंभीरता के साथ आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है, इसी के साथ ख़ानपुर से पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन भी सागर सिंधु जी महाराज के साथ सरकारी अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता माँ और बेटी के बारे में जानकारी लेने पहुँचे और सीएमएस से मिलकर पीड़िता का हालचाल जाना, कुँवर प्रणव ने कहा कि इस तरह की घटना का अंजाम देने वाले दरिंदों को कतई बक्शा नही जाएगा और जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। वहीं इस पूरे प्रकरण में सीएमएस संजय कंसल ने कहा कि शनिवार को मासूम बच्ची का ऑपरेशन कर दिया गया था और अब बच्ची अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है, जल्द ही माँ-बेटी को यहाँ से शिफ्ट कर दिया जाएगा।वहीं अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिरकार दुष्कर्म पीड़िता 6 वर्षीय मासूम बच्ची और उसकी मां को इंसाफ कब तक मिल पाता है और दरिंदगी की हदें पार करने वाले वहशी दरिंदे कब तक पुलिस की गिरफ्त में होंगे।