
आज देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, देश अपनी स्वतंत्रा की 75वीं वर्षगांठ आजादी की मना रहा है। वहीं इस आजादी को प्राप्त करने के लिए हमारे लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया, और उसी बलिदान का नतीजा है कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आज हम अपने विचार रख पा रहे हैं। सोशल मीडिया हो या फिर फ्रंटलाइन मीडिया हर जगह हम आजादी के साथ अपने विचारों को रख पा रहे हैं।
आज हम आपको स्वतंत्रता की पहली सुबह का अखबार दिखाते हैं, वह अखबार जिसने बताया की अब हम स्वतंत्र हो चुके हैं। जो आज भी गवाही दे रहा है की ये आजादी आसानी से नही मिली।जय हिंद, जय भारत