उत्तराखंड अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील admin 22/09/2025 0 मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर सख़्त कार्रवाई की है। भानु रावत द्वारा गली नंबर 9, निर्मल बाग, ब्लॉक–बी, ऋषिकेश में किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण को सोमवार को एमडीडीए टीम ने सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता मनीष डिमरी, अमित भारद्वाज, सुपरवाइज़र बीरेंद्र खंडूरी, सतीश कुमार सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।ये भी पढ़ें: सौंग बांध प्रभावितों के समर्थन में उतरी राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस, धरना स्थल पर पहुंचकर उठाई विस्थापितों के हक की आवाजएमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा प्राधिकरण की प्राथमिकता है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिना अनुमति के हो रहे निर्माणों को रोका जाए। नियमों के विरुद्ध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन को भी सलाह है कि किसी भी निर्माण से पहले एमडीडीए से स्वीकृति अवश्य लें। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध निर्माणों पर भविष्य में भी इसी प्रकार की सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।ये भी पढ़ें: सौंग बांध प्रभावितों के समर्थन में उतरी राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस, धरना स्थल पर पहुंचकर उठाई विस्थापितों के हक की आवाज About the Author admin Administrator Visit Website View All Posts Post navigationPrevious: सीएम धामी ने की जनता से अपील – “स्वदेशी खरीदें, देश को सशक्त बनाएं”Next: केदारनाथ सोना विवाद : गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में बीकेटीसी को मिली क्लीन चिट।Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment *Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Related Stories उत्तराखंड सौंग बांध प्रभावितों के समर्थन में उतरी राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस, धरना स्थल पर पहुंचकर उठाई विस्थापितों के हक की आवाज admin 20/11/2026 0 उत्तराखंड देहरादून के एक पत्रकार को 5 करोड़ का मानहानि का नोटिस जारी,जबरन वसूली और फर्जी खबरों का गंभीर आरोप admin 14/11/2026 0 उत्तराखंड मिशन लास्ट माइल: दुर्गम हिमालयी क्षेत्र से हेलीकॉप्टर का मलबा निकालने का एक असाधारण प्रयास admin 12/11/2026 0