
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: बड़े पैमाने पर IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची
देहरादून:
उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए तत्काल प्रभाव से बड़े स्तर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राज्य सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO), नगर आयुक्त और अपर जिलाधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है.
प्रमुख IAS अधिकारियों की नई तैनाती:
1. श्रीमती निधि यादव (IAS-2017): अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण तथा निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून को निदेशक, पंचायती राज निदेशालय के प्रभार से मुक्त किया गया है.
2. श्री अभिनव शाह (IAS-2019): मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून से ट्रांसफर करके अपर सचिव, पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद, देहरादून बनाया गया है.
3. श्री दीपक सैनी (IAS-2020): मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ से ट्रांसफर करके मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून नियुक्त किया गया है.
4. श्री प्रवीण कुमार (IAS-2021): अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय से मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ बनाए गए हैं.
5. श्रीमती अनामिका (IAS-2021): प्रतीक्षा से मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा के पद पर तैनात की गई हैं.
6. श्रीमती आशिमा गोयल (IAS-2022): संयुक्त मजिस्ट्रेट, ऊधमसिंह नगर को नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
7. श्री दीपक रामचन्द्र सेठ (IAS-2022): संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की से मुख्य विकास अधिकारी, चमोली बनाए गए हैं.
8. श्री राहुल आनन्द (IAS-2022): संयुक्त मजिस्ट्रेट, देहरादून से मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी नियुक्त किए गए हैं.
9. सुश्री गौरी प्रभात (IAS-2023): संयुक्त मजिस्ट्रेट, पौड़ी से संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की बनाई गई हैं.
10. सुश्री दीक्षिता जोशी (IAS-2023): संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत से संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर भेजी गई हैं.
प्रमुख PCS अधिकारियों के तबादले:
11. श्री जीवन सिंह नगन्याल (PCS): अपर आयुक्त, कुमाऊं मण्डल, नैनीताल को आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर बनाया गया है.
12. श्री त्रिलोक सिंह मर्तोलिया (PCS): आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर व प्रधान प्रबंधक, शुगर मिल, किच्छा से अपर आयुक्त, कुमाऊं मण्डल, नैनीताल नियुक्त किए गए हैं.
13. श्री अभिषेक त्रिपाठी (PCS): मुख्य विकास अधिकारी, चमोली से निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून बनाए गए हैं.
14. श्री रामजी शरण शर्मा (PCS): मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा से अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA), देहरादून नियुक्त किए गए हैं.
15. श्री जय भारत सिंह (PCS): मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी से अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून बनाए गए हैं.
16. श्री श्याम सिंह राणा (PCS): अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, देहरादून नियुक्त किए गए हैं.
17. श्री विपिन प्रकाश (PCS): अपर जिलाधिकारी, चमोली से अपर आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर व प्रधान प्रबंधक-चीनी मिल, किच्छा बनाए गए हैं.
18. श्री पंकज कुमार उपाध्याय (PCS): अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नाजूल), ऊधमसिंह नगर से अपर मेलाधिकारी, कुम्भ मेला, हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है.
19. श्री कौस्तुभ मिश्र (PCS): अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), ऊधमसिंह नगर से उप निदेशक-मण्डी परिषद, रुद्रपुर बनाए गए हैं.
20. श्रीमती स्मिता (PCS): अपर जिलाधिकारी-देहरादून/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी से नगर आयुक्त, नगर निगम, रुड़की नियुक्त की गई हैं.
21. श्री रविन्द्र सिंह बिष्ट (PCS): नगर आयुक्त, नगर निगम, काशीपुर से अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर बनाए गए हैं.
22. श्रीमती निर्मला बिष्ट (PCS): उप निदेशक-मण्डी परिषद, रुद्रपुर / उप सचिव-मा० मुख्यमंत्री से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नाजूल), ऊधमसिंह नगर नियुक्त की गई हैं.
23. श्री जितेंन्द्र कुमार (PCS): अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी, देहरादून, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी / CALA, देहरादून बनाए गए हैं.
24. श्रीमती नुपूर वर्मा (PCS): डिप्टी कलेक्टर, पौड़ी गढ़वाल से नगर आयुक्त, नगर निगम, रुद्रपुर नियुक्त की गई हैं.
25. श्री परितोष वर्मा (PCS): नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी से नगर आयुक्त, नगर निगम, काशीपुर बनाए गए हैं.
26. श्री गोपाल राम बिनवाल (PCS): नगर आयुक्त, नगर निगम, रुड़की से उप मेलाधिकारी, कुम्भ मेला, हरिद्वार नियुक्त किए गए हैं.





