
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने अमरजीत सिंह को अपना राजनैतिक/मीडिया/सोशल मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। महरा ने उनसे अपेक्षा की है कि वे पूर्व की भॉति पार्टी के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिंह ने पूर्व में भी सोशल मीडिया के साथ-साथ पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह एवं गणेश गादियाल के साथ भी सोशल मीडिया का काम बहुत ही समर्पित भाव से करते रहे हैं। विगत लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी अमजीत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम किया। निश्चित ही उनके अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलता रहेगा।
ये भी पढ़ें: साइबर सुरक्षा के तहत 17 राज्यों में एक साथ कार्रवाई,देश भर में 290 साइबर अपराधी दबोचे गए

इस असवर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने अमरजीत सिंह को बधाई देते हुए कहा कि वे पूर्व में भी पार्टी के महत्वपूर्ण पदों में रहे हैं। निश्चित रूप से आने वाले समय में पार्टी को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, दर्षन लाल, महामंत्री जसविन्द सिंह गोगी, नवीन जोषी, मीडिया पेनेलिश्ट गरिमा महरा दसौनी, सुवर्शा पॉल, मनीश नागपाल, याकूब सिद्विकी, विषाल मौर्या ने भी अमरजीत सिंह को बधाई दी है।