
सोशल मीडिया में इन दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर सियासत गर्म हो गई है, जहां करण महारा इस वीडियो को एडिटेड बता रहे हैं और सीधे तौर पर कह रहे हैं कि उन्होंने गढ़वाल के लोगों की तारीफ की है वहीं बीजेपी सीधे तौर पर करन माहरा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रही है जो की 22 जुलाई की बताई जा रही है। वीडियो में कांग्रेस की कोटद्वार में स्वाभिमान न्याय यात्रा समाप्त हुई थी उस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां काफी जोशीला भाषण दिया था। जैसा सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है उसके तहत कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सीधे तौर पर अंकिता हत्याकांड के मामले पर भाषण दे रहे हैं इस भाषण के दौरान वह लगातार लोगों को जोश दिलाने के लिए कई तरीके की बातें कह रहे हैं। करन गढ़वाल के लोगों पर सवाल करते हुए कह रहे हैं की सुरेंद्र सिंह नेगी और करन माहरा की जय जयकार करके कुछ नहीं होगा थूक रहें हैं दुनियां के लोग गढ़वाल के लोगों पर। गढ़वाल के लोगों का खून पानी हो गया हैं। अंकिता बेटी मार दी गई VIP के सारे सबूत मिटा दिए गए लेकिन गढ़वाल सोया हैं, वही करण महारा ये भी कहते हैं कि स्वाभिमान न्याय यात्रा में उन्हें उम्मीद थी कि लोग यात्रा में अपने बर्तन अपने बच्चों क़ो छोड़कर आएंगे और बढ़ चढ़कर शामिल होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
वहीं करन माहरा का ये बयान वायरल होते ही राजनीति गरमानें लगी हैं बीजेपी के नेताओं ने इसे गढ़वाल के लोगों का अपमान करार दिया हैं। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने इस वायरल वीडियो पर कहा कि करन महारा क़ो सार्वजानिक रूप से गढ़वाल के लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए उनके अनुसार कांग्रेस के कार्यक्रम फ्लॉप हो रहें हैं तो इनकी जबान भी उसी स्तर पर जा रही हैं।
दूसरी तरफ, तमाम आरोपों क़ो नकारते हुए करन माहरा साफ कहते हैं कि ये वीडियो एडिटेड हैं और किसी ने गलत मंशा से इस वीडियो से छेड छाड़ की हैं उनके अनुसार उन्होंने तो गढ़वाल के वीरों के बारे में बात कही हैं उनके अनुसार छोटे से क्लिप को काटकर उसे ऐसा दिखाया जा रहा है कि मैंने कोई गलत बात कही है उनके अनुसार मुझे तो मेरे इस भाषण के लिए पूरे प्रदेश भर से लोगों का साथ मिल रहा है लेकिन किसी ने इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर मेरे शब्दों के साथ बदलाव किया गया है।





