मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट की बैठक आज सचिवालय में बुलाई बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसके बाद 7 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भूमि कैबिनेट की मुहर लगी
आपको बताते हैं क्या है महत्वपूर्ण
- विधायी एवं संसदीय विभाग के सत्रवासन को दी मंजूरी
हरिद्वार में जिला पंचायत चुनाव पर हुई चर्चा
एडवोकेट जनरल को अनुरोध किया जाएगा कि विभिन्न विधिक पहलू से कैबिनेट को अवगत कराया जाए
- अंत्योदय योजना के जरिए 3 फ्री सिलेंडर को मंजूरी, 1 लाख 84 हजार 142 अंतोदय राशनकार्ड धारकों को फ्री सिलेंडर का मिलेगा लाभ। इस योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में लगभग 55 करोड का खर्च आएगा।
- उत्तराखंड के किसानों को प्रदेश सरकार की सौगात किसानों को अब प्रति क्विंटल ₹20 का बोनस दिया जाएगा।
- पशुपालन विभाग में कृत्रिम गर्भाधान के लिए कर्मचारियों को पहले की भांति ₹40 मैदान और ₹50 पहाड़ों में दिए जाएंगे।
- केदारनाथ में कुछ बिल्डिंगों का कार्य होना था जिसमें पहली मंजिल के बाद दूसरी मंजिल बनेगी वही जिन ठेकेदारों ने पहली बिल्डिंग बनाई है दूसरी बिल्डिंग भी अब वहीं बनाएंगे