
प्रदेश में इन्वेस्टमेंट लाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कोशिश कर रही है और अब इसी के तहत इन्वेस्टर ग्लोबल समिट का आयोजन प्रदेश सरकार दिसंबर महीने में करने जा रही है, इस समिट को लेकर प्रदेश सरकार को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं कि प्रदेश में भारी इन्वेस्टमेंट आएगा।
और इन्वेस्टर ग्लोबल समिट के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज LOGO का विमोचन किया साथ ही WEBSITE भी लॉन्च की।
दिसंबर माह में होना है इन्वेस्टर ग्लोबल समिट ।। समिट को लेकर सरकार कर रही है तैयारियां पूरी।।देश और विदेश में उद्यमियों को लुभाने के लिए किए जाएंगे रोड़ शो।। राज्य सरकार ने 2.5 लाख करोड़ का रखा है लक्ष्य।। 22 हजार करोड़ का अभी तक किया जा चुका है एमओयू।।





