
भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है जिसमें 59 उम्मीदवारों के टिकट भाजपा ने फाइनल कर दिया है, वहीं इसमें जो एक नाम है वह है सरिता आर्य का सरिता आर्य ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।
लेकिन जो सबसे बड़ी बात इस पूरी लिस्ट में सामने आई वह यह थी कि भाजपा ने अपने महिला प्रदेश अध्यक्ष का टिकट काट के कांग्रेस के महिला प्रदेश अध्यक्ष को टिकट दे दिया है।
रितु खंडूरी जो कि यम्केश्वर से भाजपा के विधायक थी वह भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, दूसरी तरफ सरिता आर्य जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है वह कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष थी।
वैसे अभी 11 सीटों पर टिकट फाइनल नही हुए हैं, और हो सकता है की रितू किसी और सीट से प्रत्याशी घोषित हो जाएं