उत्तराखंड अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील admin 22/09/2025 0 मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर सख़्त कार्रवाई की है। भानु रावत द्वारा गली नंबर 9, निर्मल बाग, ब्लॉक–बी, ऋषिकेश में किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण को सोमवार को एमडीडीए टीम ने सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता मनीष डिमरी, अमित भारद्वाज, सुपरवाइज़र बीरेंद्र खंडूरी, सतीश कुमार सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।ये भी पढ़ें: भारी वर्षा का अलर्ट: उत्तराखंड के सात जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट परएमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा प्राधिकरण की प्राथमिकता है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिना अनुमति के हो रहे निर्माणों को रोका जाए। नियमों के विरुद्ध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन को भी सलाह है कि किसी भी निर्माण से पहले एमडीडीए से स्वीकृति अवश्य लें। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध निर्माणों पर भविष्य में भी इसी प्रकार की सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर छात्र आंदोलन पर पूर्व NSG कमांडो लकी बिष्ट का बड़ा दावा About the Author admin Administrator Visit Website View All Posts Post navigationPrevious: सीएम धामी ने की जनता से अपील – “स्वदेशी खरीदें, देश को सशक्त बनाएं”Next: केदारनाथ सोना विवाद : गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में बीकेटीसी को मिली क्लीन चिट।Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment *Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Related Stories उत्तराखंड जंतर-मंतर छात्र आंदोलन पर पूर्व NSG कमांडो लकी बिष्ट का बड़ा दावा admin 31/07/2026 0 उत्तराखंड भारी वर्षा का अलर्ट: उत्तराखंड के सात जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर admin 31/07/2026 0 उत्तराखंड SIR अभियान को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने साधा विपक्ष पर निशाना admin 30/07/2026 0