
प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को सूचना आयुक्त बनाया है। शासन ने इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों के आधार पर उनका चयन किया है। समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कैबिनेट मंत्री चन्दनराम दास शामिल हैं। योगेश भट्ट उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में भी काफी सक्रिय रहे। वही योगेश भट्ट उत्तराखंड के उन पत्रकारों में गिने जाते हैं जिनको उत्तराखंड की एक गहरी समझ है साथ ही उनका पत्रकारिता में एक लंबा अनुभव होने के कारण वह पत्रकारिता को भी बहुत अच्छी तरह से समझते हैं।








