राजकीय इण्टर काॅलेज हिंसरियाखाल, ब्लाॅक-कीर्तिनगर, जिला-टिहरी गढ़वाल के लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है, स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा कु0 नीति का चयन INSPIRE AWARD के लिए हुआ है। इस बालिका को भारत सरकार विज्ञान प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए 10000(दस हजार रुपये) रुपये देगी।
इस बात की जानकारी स्कूल के गणित के प्रवक्ता डॉ हर्षमणि पाण्डेय ने दी है। उन्होंने फेसबुक में एक पोस्ट साझा कर लिखा है।
राजकीय इण्टर काॅलेज हिंसरियाखाल, ब्लाॅक-कीर्तिनगर, जिला-टिहरी गढ़वाल के लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि मेरी एक छात्रा कु0 नीति का चयन INSPIRE AWARD के लिए हुआ है। इस बालिका को भारत सरकार विज्ञान प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए 10000(दस हजार रुपये) रुपये देगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री डी0 एस0 बिष्ट ने छात्रा की उपलब्धि को विद्यालय की महान उपलब्धि बताया। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और आफिस स्टाफ ने प्रसन्नता जाहिर की है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रामदयाल उमरियाल ने इस विशिष्ट उपलब्धि को पूरे क्षेत्र की उपलब्धि बताया। द्वारा: डाॅ0 हर्षमणि पाण्डेय प्रवक्ता-गणित राजकीय इण्टर काॅलेज हिंसरियाखाल