
रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार हाईवे पर एआरटीओ ऑफिस के सामने तीन युवकों पर कार सवार युवकों ने हमला कर दिया, वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वायरल विडियो में युवकों को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं इसी मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को कोतवाली का घेराव किया गया साथ ही मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।

रुड़की सीओ पल्लवी त्यागी का कहना है कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है, वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है, उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने जे बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
https://youtu.be/vvTrFIAGJoo









