![](https://www.pahadisemwal.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221125-WA0014-1024x562.jpg)
पौड़ी से कुलदीप
शुक्रवार दोपहर को न्यायालय व तहसील परिसर के समीप गुलदार दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान लोगों को गुलदार को सड़क के एक किनारे से दूसरे किनारे भागते हुए दिखाई दिया। लोगों के हो-हल्ला करने पर गुलदार न्यायालय परिसर की झाडियों में दुबक गया। लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। जिस पर पौड़ी रेंज नागदेव कार्यालय की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया कि उन्हें झाड़ियों में गुलदार को जाते हुए देखा है। जिस पर वन विभाग द्वारा न्यायालय परिसर के समीप एक पिंजरा लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिसर के आस पासा झाड़ियां उगी हुई हैं। जिससे गुलदार के छुपने के लिए मददगार साबित हो रही है। बताया कि इससे पहले भी इसी जगह पर मादा गुलदार को शावकों के साथ देखा गया था। तब भी वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया था। लेकिन गुलदार फिर इस क्षेत्र में दिखाई नहीं दिया।