

खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने डालनवाला कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने प्रेस में बयान जारी करके साथ ही एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि डालनवाला के कोतवाल ने उनके बेटे के साथ बदतमीजी की जिसके बाद वह डालनवाला कोतवाली पहुंचे तो उन्होंने पाया कि कोतवाल नशे में है।
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा जारी बयान
20 दिसंबर को रात लगभग 11.00 बजे दिलाराम चौराहे पर प्रभारी निरीक्षक डालनवाला श्री भट्ट चेकपोस्ट पर ट्रैफिक के वाहन चेक कर रहे थे तभी पूर्व वरिष्ठ विधायक कुँवर प्रणव सिंह के पुत्र , अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियन कुँवर दिव्य प्रताप अपनी लैंडक्रूजर कार से आ रहे थे , कि तभी उनकी गाड़ी को रोक , निरीक्षक भट्ट ने अभद्रता की , जिसका उनके गनर ने विरोध किया , जिसको भट्ट ने बुरी तरह डाँटा। जबकि कुँवर दिव्य ने कहा कि वह पूर्व विधायक कुँवर प्रणव जी के पुत्र हैं , तो बड़ी बदतमीज़ी से निरीक्षक भट्ट ने कहा कि ,”मैं तुझे भी जानता हूँ तेरे बाप को भी जानता हूँ “ ये अभद्रता बर्दाश्त के बाहर है , बेटे ने पिता को फ़ोन किया तो वह तत्काल कोतवाली पहुँचे और शराब के नशे में धुत्त निरीक्षक भट्ट को अल्कोहल टेस्ट कराने और SSP के निवास पर चलने को कहा लेकिन अपनी गलती मानने के बजाय निरीक्षक भट्ट ऐंठ कर इस्तीफ़ा देने की धमकी देने लगे। अब इस शराबी ग़ैर ज़िम्मेवार पुलिस अधिकारी के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर , तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उच्च~स्तरीय जाँच बैठाई जाए -कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन
https://youtu.be/ccAwy4OJKzY










