जोशीमठ लगातार एक गंभीर खतरे की तरफ बढ़ रहा है जहां लोगों के घरों में मोटी मोटी दरारें पड़ चुकी है सड़कों किनारे की दीवारों से पानी का रिसाव हो रहा है तो जोशीमठ में रहने वाले लोग बहुत ज्यादा भयभीत और परेशान नजर आ रहे हैं।
वहीं सीएम धामी ने जोशीमठ में भू धसाव को लेकर आज जहां उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक ली है। वहीं मुख्यमंत्री का कहना है कि हालात पर नजर बनाए हुए हैं ,आपदा प्रबंधन के सचिव अन्य अधिकारी वहां कैंप कर रहे हैं इसके साथ ही जो भी पुरानी रिपोर्ट हैं उनका भी अध्ययन किया जा रहा है। जोशीमठ को बचाने के लिए सभी कार्य और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।
चमोली जोशीमठ नगर में भू-धंसाव की बढती समस्या को देखते हुए गढवाल आयुक्त सुशील कुमार ने सुरक्षा के दृष्टिगत जोशीमठ में एनडीआरएफ दल की तैनाती के निर्देश दिए है। साथ ही जोशीमठ में प्रभावित परिवारों के भवन, होटल एवं अन्य संरचनाओं के तत्काल आंकलन किए जाने हेतु जिला प्रशासन ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान में कार्यरत पीआईयू डिविजन लोनिवि के समस्त तकनीकी कार्मिकों को अग्रिम आदेशो तक अधिग्रहित किया है।