

नए साल में हैदराबाद वा पुणे को सीधी हवाई सेवा देहरादून जौली ग्रांट एयरपोर्ट से शुरू होने जा रही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रभाकर मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया की 1 जनवरी से सुबह 9:15 बजे हैदराबाद से इंडिगो एयरलाइंस का विमान देहरादून के लिए उड़ान भरेगा जो कि 11:30 बजे देहरादून पहुंचेगा। यही विमान आधे घंटे रुकने के बाद 12:00 बजे देहरादून से उड़ान भरेगा दोपहर 2:15 बजे पुणे पहुंचेगा। इंडिगो का यही विमान दोपहर 3:00 बजे पुणे से देहरादून के लिए उड़ान भरेगा शाम 5:15 बजे देहरादून हवाई अड्डे पर उतरेगा। यह विमान देहरादून से शाम 5:00 बज के 55 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा और रात्रि 9:40 पर हैदराबाद पहुंचेगा।

डायरेक्टर प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि देहरादून से हैदराबाद और पुणे के लिए लंबे समय से यात्रियों की ओर से मांग की जा रही थी जिसको देखते हुए यह सेवा शुरू की जा रही है।









