
पौड़ी से कुलदीप
पौड़ी में वन विभाग द्वारा निसनी वन पंचायत में अपने सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए लगाये जा रहे वॉच टावर के भूमि विवाद को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में वन विभाग और ग्रामीणों से वार्ता की गई, वार्ता में ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष वाच टावर को लेकर अपनी आपत्तियों को दर्ज किया वही बैठक में ग्रामीणों का कहना है कि उनके पैतृक मंदिर स्थल पर इस वाच टावर को बनाया जा रहा है जिससे समस्त ग्रामीणों की भावना आहत हो रही है वही बैठक में कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के शिरकत करने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण और विभाग की वार्ता में भाजपा कार्यकर्ता दखलअंदाजी कर रहे हैं। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही ग्रामीणों के बीच बैठक कर इस पूरे विवाद का हल निकाला जाएगा।









