

पौड़ी से कुलदीप बिष्ट
प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की 1800 सो से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व व्यवस्था को समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए गए है आदेश जारी होने के बाद भी ग्रामीण इलाकों से लगातार आपसी रंजिश के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कल्जीखाल ब्लॉक के नलेई गांव का है जहां पर एक प्रवासी द्वारा गांव के ही एक रिटायर फौजी के साथ पांच अन्य लोगों पर खुद के ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित कुलदीप सिंह ने बताया कि बीते दिनों उनके घर में घुसकर रिटायर फौजी व उसके अन्य साथी द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं इन लोगों द्वारा घर से नकदी के साथ ही घर मे रखे जेवरात पर भी हाथ साफ किया गया। जिसके बाद प्रवासी द्वारा इसकी शिकायत लिखित तौर पर राजस्व पुलिस में दर्ज कराई गई। प्रवासी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद लगातार रिटायर फौजी व उसके अन्य साथियों द्वारा उसके परिवार को धमकाया जा रहा है। प्रवासी द्वारा जिलाधिकारी से खुद के परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई गई है इस पूरे मामले में आरोपी रिटायर्ड फौजी ग्रामीणों के साथ मिलकर जिलाधिकारी से मिलने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने चोरी सहित मारपीट के आरोपों को झूठा करार दिया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रवासी द्वारा रिटायर फौजी व अन्य लोगों पर झूठे आरोप लगाए गए हैं जिसकी निष्पक्षता से जांच करने की मांग ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी से की गई है। इस पूरे मामले में जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि पूरे मामले की जांच निष्पक्षता के साथ करवाई जाएगी। और जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।










