
गोपेश्वर से संदीप कुमार
जिला प्रशासन स्थानीय काश्तकारों को आर्थिकी को मजबूत करने के लिए नगर पालिका पार्किंग में संडे मार्केट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दूर दराज से काश्तकार अपने उत्पादों को यहां पर लाकर बेच रहे हैं और अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं । जिला प्रशासन की पहल पर स्थानीय काश्तकारों की आर्थिकी को सुधारने का प्रयास प्रशासन कर रहा है जिसको लेकर संडे मार्केट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दूर दराज से काश्तकार अपने स्थानीय उत्पादों को लेकर यहां पर उन्हें अच्छे दामों पर बेच रहा है और मुनाफा कमा कर अपनी आर्थिकी को सुधार रहै है।


संडे मार्केट में आए स्थानीय काश्तकारों का कहना है कि उन्हें यहां पर आकर अच्छी कमाई हो रही है और उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिल रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन का आभार भी जताया और कहा कि प्रशासन पूरा सहयोग काश्तकारों का कर रहा है जिससे उनकी आर्थिकी मैं भी सुधार हो रहा है और वह अच्छी कमाई कर रहे हैं। वही मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जैविक उत्पादन करने वाले किसान समूहों एवं बायर्स के बीच सीधा संवाद कराया जा रहा है। ताकि किसान आसानी के साथ उचित दामों पर अपने उत्पादों का विक्रय कर सकें। इसके अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर भी जैविक उत्पादों के विक्रय के लिए संडे मार्केट शुरू किए गए है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का मकसद क्रेता और विक्रेता दोनों को एक प्लेटफार्म पर लाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील एवं ब्लाक स्तर पर भी क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित किए जाए। ताकि सभी किसानों को इसका लाभ मिल सके। किसानों के जैविक उत्पादों का विक्रय एवं आय में बृद्वि करने के लिए क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित किए का रहे है। जिसमें जनपद के किसानों एवं बाहर से आए बायर्स के बीच उत्पादों के क्रय-विक्रय के लिए सीधा संवाद कराया गया। वहीं उनके द्वारा सरकारी समारोह में भी स्थानीय उत्पादों को परोसने के निर्देश दिए गए हैं।









