
आपने अक्सर सुना होगा कि ठंड का इंतजार लोग बड़े दिल से करते हैं, लेकिन ठंड कई लोगों के लिए बहुत परेशानी भी लेकर आती है खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनके पास ना अच्छे घर होते हैं ना पहनने के लिए अच्छे ऊनी कपड़े। और एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में ठंड के समय बहुत बड़ी संख्या में लोगों की जान भी जाती है।

वही जब हम पहाड़ी क्षेत्रों की बात करते हैं तो ठंड और ज्यादा विकराल हो जाती है। रात को शीतलहर इतनी बढ़ जाती है कि अच्छे अच्छों के लिए उसे सहन करना आसान नहीं होता। और ऐसे में कंबल मोटे कपड़े यह सब बहुत जरूरी हो जाते हैं और इसी को देखते हुए।

अल्मोड़ा के एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक ऐसी शुरुआत की है जिसकी तारीफ हर तरफ हो रही है। अल्मोड़ा नगर के टैक्सी स्टैण्ड तिराहे पर बने पुलिस सहायता केन्द्र पर जरुरतमंद/बेसहारा लोगों के लिए नई पहल अम्मा की अलमारी की शुरुआत की गई है। एसएसपी अल्मोड़ा की इस नेक पहल का मुख्य उद्देश्य जरुरतमंद/बेसहारा लोगों को कड़ाके की ठण्ड से बचाने व उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कपड़े/कम्बल इत्यादि उपलब्ध कराकर उनकी सहायता करना है। आमा की अलमारी खुलते ही एसएसपी अल्मोड़ा सहित दानदाताओं द्वारा बच्चों से लेकर के बुजुर्गों तक के कपड़े दान किये गये, आम लोग , व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन और वरिष्ठ नागरिकों द्वारा कपड़े दान करके अपना सहयोग दिया जा रहा है। इस तरह की पहल का अब हर कोई स्वागत भी कर रहा है।









