
उत्तराखंड के लिए गौरव का पल. देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन(अभि) का भारतीय किकेट टेस्ट टीम में चयन हुआ है। उन्हें चोटिल रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया है। इस बात की पूरी संभावना है कि अभिमन्यु कप्तान केएल राहुल के साथ बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में पारी की शुरुआत करते दिखेंगे।

अभिमन्यु ईश्वरन अभी तक भारतीय ए टीम के कप्तान के तौर पर कई बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं वही अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी देहरादून में उन्होंने क्रिकेट की कई बारीकियां अपने कोच मनोज रावत की देखरेख में सीखी हैं।









