जोशीमठ में लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। आम लोगों के घरों में मोटी मोटी दरारे साफ तौर पर नजर आ रही हैं साथ अब आम लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं।सामाजिक संगठन भी सड़कों पर उतर गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ का दौरा किया और पूरी स्थिति का जायजा भी लिया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल जोशीमठ आपदा को लेकर कई सारे निर्देश भी दिए, जिसके तहत उन्होंने एक निर्देश ये भी दिया कि जो लोग इस दौरान प्रभावित हो रहे हैं उन्हें 6 महीने के लिए चार हजार आर्थिक सहायता दिया जाए ताकि वह लोग किराए पर दूसरे जगह रह सके।
वहीं आम आदमी पार्टी प्रदेश संयोजक और वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे पर निशाना साधा है
जोत सिंह बिष्ट ने कहा की “बहुत लंबे इंतजार के बाद आज प्रदेश के मुखिया धामी जी जोशीमठ जो बर्बादी के कगार पर है वहां के पीड़ित परिवारों की सुध लेने के लिए गए। पीड़ित परिवारों को राहत के नाम पर तो कुछ खास दे नहीं पाए लेकिन पीड़ितों के सामने रोने का नाटक करके उनकी सिंपैथी जरूर हासिल करने का उन्होंने प्रयास किया। मेरा मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि आपको पीड़ितों की परेशानियों को दूर करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसलिए आंसू निकालने के बजाय पीड़ितों के आंसू पोछने का काम कीजिए तो बेहतर होगा”
https://youtu.be/uM3AvBrbHrU










