
प्रदेश में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है वहीं मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने आने वाले दिनों को लेकर मौसम का हाल बताया है।
विक्रम सिंह के अनुसार आज रात यानी 14 अगस्त को देहरादून और पौड़ी जिले में भारी बारिश आज भी देखने को मिल सकती है। वहीं हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंहनगर को यैलो अलर्ट में रखा गया है। इसके साथ ही उत्तरकाशी, चमोली के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं 15 अगस्त को प्रदेश के मैदानी भागों में बारिश हो सकती है जिसमें देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, उधमसिंहनगर शामिल हैं। लेकिन जितनी एक्टिविटी पिछले 24 घंटे में देखने के लिए मिली है उतनी अब प्रदेश भर में नहीं देखने के लिए मिलेगी।





