विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा ने एक लंबा मंथन किया और मंथन के बाद एक बार फिर से प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में दे दी है, भाजपा की तरफ से केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी देहरादून पहुंचे जहां पर उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ विधायकों और अपने सभी सांसदों के साथ पहले एक निजी होटल में बैठक की, उसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधानमंडल दल की बैठक हुई जहां पर पुष्कर सिंह धामी के नाम पर अंतिम मुहर लग गई।
![](http://www.pahadisemwal.com/wp-content/uploads/2022/03/Screenshot_2022-03-21-21-22-46-99_c1ebbaff44ba152fb7f7c2e1f7129fd1-1024x565.jpg)
और अब प्रदेश के मुखिया के तौर पर पुष्कर सिंह धामी अपनी दूसरी पारी की शुरुआत 23 मार्च को करने जा रहे हैं, जहां पर वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे वही पूरी उम्मीद है कि 23 मार्च को ही यह भी तय हो जाएगा की पुष्कर सिंह धामी का मंत्रिमंडल कैसा होगा।
वहीं दूसरी तरफ पुष्कर सिंह धामी को उपचुनाव में भी उतरना होगा मुख्यमंत्री के लिए वैसे तो आधा दर्जन से ज्यादा विधायकों ने यह कह दिया है कि हम अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं और हमारे विधानसभा से मुख्यमंत्री चुनाव लड़े बावजूद इसके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अब एक सही सीट का चयन करना होगा।