
देशभर में आज 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जहां दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया तो देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया वहीं सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने ध्वजारोहण किया महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, रवि विजारनियां, मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।






