विधानसभा चुनाव से पहले आने जाने का खेल तेज हो गया है और जहां हरक सिंह रावत को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है तो सरिता आर्या जो कि प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष थी उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है.इसी बीच कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को 6 साल के लिए सभी पदों से पद मुक्त कर दिया था जिसके बाद लगातार यह चर्चाएं चल रही थी कि किसी भी वक्त किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन थाम सकते हैं. लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है, कि अब किशोर उपाध्याय भाजपा में नहीं जा रहे हैं।किशोर उपाध्याय कांग्रेस का एक बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं, और इस चेहरे को प्रदेश कांग्रेस अपने हाथ से जाना नहीं देना चाहती। और इसी को देखते हुए किशोर उपाध्याय से राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों की बातचीत हुई है, साथ ही प्रदेश के अन्य बड़े कई नेता ऐसे हैं जो चाहते हैं कि किशोर उपाध्याय पार्टी में ही रहे।जिसके बाद यह तय माना जा रहा है कि अब किशोर उपाध्याय कांग्रेस में ही रहेंगे साथ ही वह कांग्रेस के टिकट से चुनाव भी लड़ेंगे।