![](https://www.pahadisemwal.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG_20240124_194039-1024x564.jpg)
डिफेंस कॉलोनी स्थित कान्जी हाउस में एक बार फिर से मृत गाय मिलने से हड़कंप मच गया। इस खबर को हमने प्रमुखता के साथ आपके बीच में रखा था। वहीं इस गौशाला का संचालन नगर निगम की देखरेख में एक एनजीओ कर रही है।
वहीं अब इस खबर पर देहरादून जिलाधिकारी ने भी कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।
डीएम का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों को इस मामले का संज्ञान लेने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
दूसरी तरफ प्रदेश में अब इस मामले को लेकर जमकर राजनीति भी शुरू हो गई है।