
उत्तराखंड की राजनीति में रोजाना नए घटनाक्रम देखने को मिलते हैं। यदि भारतीय जनता पार्टी की बात करें, तो वह राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने के प्रयास में जुटी है, लेकिन उसके सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि पार्टी के भीतर से ही कुछ नेता अपनों को ही नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है, जहां बीजेपी नेता मनवीर सिंह चौहान के नाम का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल स्क्रीनशॉट के अनुसार, ‘BJP (मीडिया उत्तराखंड)’ नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में ‘Manveer Chaohan bjp me…’ नाम के प्रोफाइल से एक पोस्ट शेयर की गई है। यह पोस्ट उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को लेकर बनाई गई है, जिसमें लिखा गया है:
“जनता के प्रस्ताव अटके… क्योंकि टोल पहले लगे!”
“जिला योजना टोल प्लाजा बिना प्रतिशत, प्रस्ताव प्रवेश निषेध”
इस पोस्टर में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के हाथ में एक कटोरा दिखाया गया है जिस पर ‘10%’ लिखा हुआ है। इसके साथ ही पोस्टर में दीपक बिजलवान भी हिस्सा मांगते हुए नजर आ रहे हैं।

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं:
- क्या कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह पोस्ट जानबूझकर वायरल की जा रही है?
- क्या आगामी चुनावों में कैबिनेट मंत्री को बदनाम करने का कोई षड्यंत्र रचा जा रहा है?
- इस प्रकार की पोस्ट शेयर करने वाले मनवीर चौहान आखिर कौन हैं?
- जब बीजेपी के ही ग्रुप में यह पोस्ट शेयर की गई, तो क्या पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने इसका संज्ञान लिया?
- सौरभ बहुगुणा वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं, ऐसे में बीजेपी के आधिकारिक मीडिया ग्रुप में इस प्रकार की सामग्री भेजना कितना उचित है?
अगर मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों की बात करें, तो सौरभ बहुगुणा की छवि एक स्वच्छ और युवाप्रिय नेता के रूप में जानी जाती है। युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है और उनके कई फैसलों से राज्य को लाभ भी हुआ है। ऐसे में इस प्रकार की पोस्ट वायरल होना यह दर्शाता है कि उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
ये खबर सोशल मीडिया मे वायरल पोस्ट के आधार पर बनाई गई है।




