
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने बड़े स्तर पर थाना चौकी में फेरबदल फेरबदल किया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने विभिन्न थानो में तैनात 15 कांस्टेबलों का पुलिस लाईन स्थानान्तरण किया है साथ ही कई वर्षो से एक ही थाना/ चौकियो में तैनात 110 पुलिस कर्मियों का अन्यत्र स्थानांतरण करते हुए पुलिस लाइन देहरादून में तैनात 29 पुलिस कर्मियों का जनपद के विभिन्न थानो में स्थानान्तरित किया गया। 03 कर्मचारियों का प्रशासनिक आधार पर किया अन्यत्र स्थानांतरित किया गया।










