
उद्योग जगत की प्रतिष्ठित कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ की धनराशि दी है। शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर अनंत अंबानी के प्रतिनिधि के तौर पर उनके कार्यकारी सहायक तनय द्विवेदी और सीएम के सलाहकार बी डी सिंह ने 25 करोड़ की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य सेवक सदन में भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रयास की सराहना की। उक्त धनराशि उत्तराखंड के आपदा ग्रस्त इलाकों में प्राथमिकता के तौर पर खर्च की जा सकेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर अनंत अंबानी की ओर से संदेश दिया गया कि समूह समय समय पर सहायता के लिए आगे आते रहेगा। गौरतलब है कि अनंत अंबानी प्रसिद्ध उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी के छोटे पुत्र हैं। अनंत अंबानी बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति से भी जुड़े रहे हैं और उस दौरान उन्होंने वहां भी आर्थिक मदद की थी।