
प्रदेश की “फॉर्मल रोजगार सृजन” दर वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में 28.6%(जो की जनवरी से जून तक जारी किया गया है) के साथ देश में दूसरे स्थान पर है। इस बात की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद दी है।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लेडयाम से ये जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है।
उत्तराखंड की “फॉर्मल रोजगार सृजन” दर वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में 28.6%(Jan-June) के साथ देश में दूसरे स्थान पर है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड रोजगार सृजन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और हम सभी प्रधानमंत्री जी के कथनानुसार 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने हेतु अहर्निश कार्यरत हैं।समस्त युवाशक्ति को इस अभूतपूर्व उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।







