
देहरादून –
उत्तराखंड में पहचान छुपाकर रहने वालों की अब खैर नहीं है। पिछले लंबे समय से उत्तराखंड में पहचान छुपाकर रहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही ह, और यह बात हम नहीं सरकार द्वारा कराई गई जांच बता रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बात को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने सत्यापन अभियान को एक बड़े स्तर पर चलाने की जिम्मेदारी प्रशासन को दे रखी है। और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह अभियान बहुत सफल भी होता जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पुलिस ने सत्यापन अभियान के तहत कारवाई की है और पिछले 6 महीने में करीब 5 हजार को हिरासत में लिया गया है साथ ही पुलिस ने 95 लाख से अधिक का जुर्माना भी वसूला है। और पुलिस प्रशासन द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।