
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के कई गांवों के मस्जिदों को अजान के लिए लगे लाउडस्पीकरो को सीमित आवाज में बजाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन लाउडस्पीकर की आवाज कम नही होने पर पथरी थाना पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट पर एसडीएम पूरन सिंह राणा ने 7 मस्जिदों पर पांच पांच हजार का जुर्माना ठोका है। वहीं दो मस्जिदों को ध्वनि प्रदूषण करने पर चेतावनी दी गई है। प्रशासन की कार्रवाई पर मुस्लिम धर्मगुरु सवाल उठा रहे हैं। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट द्वारा ध्वनि प्रदूषण को लेकर निर्देश दिए गए हैं, और उसी के तहत ध्वनि प्रदूषण को लेकर थाना स्तर से एक रिपोर्ट भेजी गई थी उसी रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम पूरन सिंह राणा द्वारा कार्रवाई की गई दूसरी तरफ एसडीएम पूरन सिंह राणा का कहना है कि कुछ धार्मिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण को लेकर शिकायतें आ रही थी हाईकोर्ट का आदेश है कि ध्वनि प्रदूषण ना किया जाए बिना परमिशन किसी भी धार्मिक स्थान या वेडिंग पॉइंट पर लाउडस्पीकर सिस्टम नहीं लगाया जाएगा जिन धार्मिक संस्थाओं को परमिशन दी गई है उसपर नजर भी रखी जा रही है। इसकी चेकिंग क्षेत्र के चौकी इंचार्ज और प्रदूषण अधिकारी कर रहे हैं हमारे पास कुछ धार्मिक संस्थाओं की ध्वनि प्रदूषण की शिकायत आई हमारे द्वारा जांच कर नोटिस दिए गए शिकायत सही होने पर साथ धार्मिक संस्थानों पर पांच पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है और हिदायत भी दी गई है कि भविष्य में ध्वनि प्रदूषण ना किया जाए उनके द्वारा आदेश नहीं माना जाता है तो उनकी परमिशन रद्द की जाएगी और जुर्माना भी बड़ा लगाया जाएगा साथ ही मुकदमा भी दर्ज होगा
मस्जिदों में ध्वनि प्रदूषण को लेकर की गई कार्रवाई पर मुस्लिम धर्मगुरु सवाल उठा रहे हैं मस्जिद के प्रबंधक मोहम्मद आरिफ का कहना है कि सभी थाना क्षेत्रों में हिंदू और मुस्लिम लोगों के साथ पुलिस द्वारा बैठक की गई थी मस्जिद और मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर की इसकी आवाज कम की जाए इससे काफी दिक्कत हो रही है इसको सभी ने स्वीकार किया था मगर हम कहना चाहते हैं अजान से प्रदूषण नहीं फैल रहा है इतनी गाड़ियां सड़कों पर चल रही है शादियों में डीजे तेज आवाज में चल रहे हैं उसके ऊपर पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है अगर मस्जिद से थोड़ी देर के लिए अजान हो रही है तो किसी को क्या दिक्कत है हम अजान की आवाज कम कर लेगे मगर मस्जिदों के चालान गलत काटे गए हैं।








