पौड़ी से कुलदीप बिष्ट
पौड़ी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब जैविक -अजैविक कू़ड़े का निस्तारण होगा। इसके लिए जिला पंचायत पौड़ी ने जिले के ग्रामीण बाजारों में वृहद सफाई अभियान शुरू कर दिया है। पंचायतों में यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा। अभियान को लेकर जिला पंचायत ने अपने कार्मिक भी तैनात किए है। ग्रामीण इलाकों में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर पूरी तरह से रोक लगाने को पंचायत ने कमर कसी है। जिले में कई स्थानों में अभियान शुरू कर दिया गया है। पौड़ी जिला पंचायत के अभियंता सुदर्शन सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने सभी क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने को कहा है। जिसमें पहला लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी जैविक और अजैविक कूड़ा अलग-अलग करते हुए बाजारों को कुड़ा मुक्त करना है। जैविक -अजैविक कूड़ा निस्तारण का काम ग्रामीण क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर किया जाएगा। कूड़ा मुक्त को लेकर यह सघन अभियान जारी रहेगा।










