

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए लेटर में साफ तौर पर बताया गया है कि वर्तमान में सेवा नियमावली 2018 को संशोधित कर उत्तराखंड पुलिस आरक्षी, मुख्य आरक्षी तथा अपर उप निरीक्षक नियमावली 2022 में मुख्य आरक्षी (प्रोन्नत वेतनमान ) हेतु निर्धारित वर्दी (दोनों कंधों पर एक सितारा, लाल व नीले रंग का रिबन) का प्राविधान समाप्त किया जा चुका है !!

‘ऐसे प्रशिक्षित मुख्य आरक्षी जिन्होने मौलिक पद (आरक्षी के पद की सेवा मिलाकर) के संदर्भ में 16 वर्ष की नियमित संतोषजनक सेवा पूर्ण कर ली है और जिन्हें उप निरीक्षक के पद के समकक्ष वेतनमान स्वीकृत हो चुका है को मुख्य आरक्षी (प्रोन्नत वेतनमान) का पदनाम दिया जायेगा। मुख्य आरक्षी (प्रोन्नत वेतनमान), सहायक उप निरीक्षक (एम) की भांति वर्दी धारण करेंगे एंव कार्यो का निर्धारण विभागाध्यक्ष द्वारा निर्धारित किया जायेगा”
उक्त प्राविधानों के अनुरुप पूर्व में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत एंव पुलिस विभाग के विभिन्न संवर्गों में उपब्ध लगभग 462 मुख्य आरक्षी (प्रोन्नत वेतनमान ) द्वारा पूर्व की भांति उपरोक्तानुसार वर्दी धारण की जा रही है जो भविष्य मे भी धारण करते रहेंगे।










