
विनय भट्ट
देवप्रयाग विधानसभा के मेधावी छात्रों का दल भारत दर्शन के लिए निकला है. भारत दर्शन यात्रा के पहले दिन छात्रों का ये दल यूपी की राजधानी लखनऊं पहुंचा. पहले दिन छात्रों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की. इस दौरान बच्चों का नेतृत्व खुद देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने किया. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बच्चों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. योगी आदित्यनाथ के मिलकर सभी छात्र काफी खुश दिखाई दिये.लखनऊ पहुंचते ही विधायक विनोद कंडारी बच्चों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे. जहां योगी आदित्यनाथ ने सभी छात्रों को अपने कार्यालय का भ्रमण करवाया. इसके बाद सभी बच्चों ने यूपी विधानसभा में भी समय बिताया. 19 दिसम्बर के ये सभी बच्चे आईआईटी कानपुर और अयोध्या जाएंगे. जहां ये राममंदिर के दर्शन करेंगे.

पहाड़ी सेमवाल के यूट्यूब चैनल को जरूर सबस्क्राइब करें








