
उत्तराखंड सरकार द्वारा मीडिया जगत के साथियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भराड़ीसैंण (गैरसैंण) विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों हेतु निर्माणाधीन भवन का कार्य अब अंतिम चरणों की ओर बढ़ रहा है। पिछले लंबे समय से भराड़ीसैंण देहरादून कवरेज करने जा रहे पत्रकारों को कर्णप्रयाग में रुकना पड़ता है वहीं सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष को निवेदन करके अब भराड़ीसैंण में ही भवन निर्माण करने के लिए कहा जिसके बाद कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्य बातें:
✅ निर्माण प्रगति: भवन का लगभग 40% कार्य पूर्ण हो चुका है।
✅ वित्तीय वर्ष: इस कार्य को वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राथमिकता के साथ शुरू किया गया।
✅ कार्यदायी संस्था: निर्माण कार्य सिंचाई विभाग के ‘परियोजना खण्ड’ द्वारा सुचारू रूप से किया जा रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा और विधानसभा अध्यक्ष जी के प्रयासों से यह भवन मीडियाकर्मियों को अपनी रिपोर्टिंग के दौरान एक बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करेगा।





