नकल तहरीर हिन्दी वादी सेवा में श्रीमान थानाध्यक्ष थाना रायपुर जिला देहरादून विषय प्रथम सूचना दर्ज करने विषय महोदय निवेदन है कि रायपुर विधायक जी आज दिनांक 21.02.26 को अपराह्न साढ़े बारह बजे अपने विधायक क्षेत्र में ननूरखेडा शिक्षा निदेशालय आए इनकी सुरक्षा में हम सुरक्षाकर्मी का0 419 AP सुशील रमोला व का0 327 AP सुधीर बहुगुणा इनके साथ थे, जिसमें स्थल क्षेत्र में रायपुर में खुले विद्यालय का नाम निशुल्क भूमि दान करने वालों के नाम पर करवाने हेतु अपने दिये पत्र के क्रम में प्रगति पूछने व शासन को भेजे पत्र की प्रति दिखाने व मांगने पर इनके साथ मौजूद लोगों ने शोरगुल करना शुरू कर दिया जो कि दलाल किस्म के लोग है और प्रायः इनके साथ बैठे रहते है इनके द्वारा कल भी भूमिदान करने वाले लोगों से दुव्यवहार किया गया था और आज भी इनके एक व्यक्ति ने जिसने हाफ जैकेट पहनी थी ने फोन उठाकर विधायक जी की तरफ मारा जिससे हम लोग बिच बचाव करने लगे और फोन विधायक जी के कंधे से नीचे गिरी व किसी अज्ञात व्यक्ति के लगा जिससे वाद विवाद और बढ़ गया वार्ता होने पर व आपसी बहस होने पर सबकुछ ठीक था उसका फोन का फेंकना व सरकार व CM विरोधी नारे लगाकर भीड को उत्तेजित इनके लोगों द्वारा किया गया तथा बाहर से ताला लगा लगाकर विधायक जी और हम सुरक्षाकर्मी अन्दर बन्द हो गए थे इस प्रकार इनके द्वारा क्षेत्र के विधायक को परिरुद्ध करने फोन फेंककर मारने व विद्यायक जी को विधि अनुसार सूचना न देने और लोकसेवक होने के नाते इनके द्वारा पूरा षडयंत्र करके विधि विरुद्ध कार्य किया गया व जानबूझकर लोगों को बुलाकर सरकार विरोधी व विद्यायक विरोधी नारे लगाये गए। हम लोग सबको समझाते रहे इनके लोगों ने कुर्सी फेंकनी शुरू कर दी जिससे मामला विवादित हो गया। हम लोग बमुश्किल विधायक जी को बचाते हुए गाडी में लेके चले गए। अतः महोदय से निवेदन है कि प्रकरण की साक्ष्यों के आधार पर जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने का कष्ट करें, सुरक्षाकर्मी होने के कारण सूचना दी जाती है। प्रार्थीगण हस्ता) अंग्रेजी अपठित का0 419 AP सुशील रमोला का0 327 AP सुधीर बहुगुणा हस्ता० अंग्रेजी अपठित दिनांक 21.02.26


