देहरादून के अजबपुर खुर्द में सड़क को अवरुद्ध कर रही स्कूटी हटाने को कहा तो आरोपितों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान घर में तोड़ फोड़ की और एक व्यक्ति की टांग तोड़ दी। ये घटना सवाल उठाती है की देहरादून में आए दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जिससे प्रतिदिन आम जनमानस में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।
अजबपुर के गणेश विहार निवासी अमित चौहान ने बताया की उनके घर के गेट के सामने समीर निवासी शीतला विहार ने अपनी स्कूटी खड़ी की थी जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो रहा था। अमित ने जब स्कूटी हटाने को कहा तो समीर ने अभद्र भाषा और गाली गलौच शुरू कर दी और धमकी दी। इस दौरान समीर से कहासुनी हो गयी और थोड़ी देर बाद समीर, राहील व उसके अन्य 20 साथियों ने अमित चौहान के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में अमित उनके भाई और घर में आये अन्य मेहमानों पर भी जानलेवा हमला किया गया। हमले के दौरान अमित के 80 वर्षीय पिता भी मौजूद थे और इस घटना से बेहद डर गए और हमलावरों को समझाते रहे। फिर भी हमलावरों ने घर में तोड़ फोड़ की और अमित चौहान का पैर तोड़ दिया।
उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपितों पर सम्बंधित थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है लेकिन ये घटना सवाल उठाती है की देहरादून में आये दिन बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहें हैं जिससे प्रतिदिन आम जनमानस में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।

