दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय निकायों और राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। लंबे समय से सभी कर्मचारी DA की मांग कर रहे थे जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद स्वीकृत कर दिया गया है और अब DA में वृद्धि कर दी गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय निकायों और राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों और पेंशनरों के डी ए में 3 प्रतिशत वृद्धि की स्वीकृति दी है।