कृषि मंत्री गणेश जोशी इस वक्त असम के दौर में हैं। वही कृषि मंत्री ने अपने इस दौर में गुवाहाटी पहुंचकर असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा और शहरी विकास मंत्री अशोक सिंघल से शिष्टाचार भेट की।

इस अवसर पर सभी मंत्रियों के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा और शहरी विकास मंत्री अशोक सिंघल को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया।