देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन का घेराव करने के लिए कूच किया। महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। हजारों कार्यकर्ता राजभवन की ओर बढ़े, पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। वहीं कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया, इस प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राजभवन का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, आम जनता महंगाई की मार झेल रही है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सरकार को चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस घेराव में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए, जबकि प्रशासन के अनुसार यह संख्या इससे कम बताई जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली, लेकिन स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। जब तक जनता को राहत नहीं मिलेगी, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

