-देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई हैँ. जहाँ एसएसपी आवास से बमुश्किल पांच सौ मीटर की दूरी पर स्तिथ सिलवर सिटी मॉल में जिम से बाहर आ रहे विक्रम शर्मा नामक युवक की बदमाशों ने गोली मारकार हत्या कर दी हैँ. राजधानी देहरादून में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर विक्रम शर्मा की तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी गई है. हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसएसपी देहरादून अजय सिंह खुद मौके पर मौजूद हैँ और हर पहलु की जाँच की जा रही है।

