
पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, खासतौर पर अगर बात करें देहरादून की तो देहरादून में डेंगू के मामले 300 के पार जा चुके हैं और लगातार यह मामले बढ़ते जा रहे हैं। सिर्फ पिछले 24 घंटे की बात करें तो 24 घंटे में देहरादून में 24 नए मरीज डेंगू के सामने आ चुके हैं जिसके बाद अभी सरकारी आंकड़ों के अनुसार सिर्फ देहरादून में ही 310 मामले डेंगू के दर्ज किए गए हैं। वही अभी तक देहरादून जिले में ही 29 क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर डेंगू ने दस्तक दे चुका है। एक्टिव मरीजों की बात करते हैं तो अभी यह आंकड़ा 69 का है।

डेंगू के लक्षण आमतौर पर आसानी से पहचाने जा सकते हैं
यदि तेज बुखार है जो की 102 से लेकर 105 डिग्री तक है।
यदि उल्टियां आ रही है साथ ही जी मचला रहा है तो यह भी एक लक्षण है।
मांसपेशियों जोड़ो और हड्डियों में दर्द हो रहा है तो यह भी एक लक्षण है।
आंखों के पिछले हिस्से में दर्द हो रहा है तो यह भी एक लक्षण है।
शरीर में बहुत ज्यादा रैसेज पढ़ रहे हैं तो यह भी एक लक्षण है।
त्वचा पर लाल चकतें हैं तो ये भी एक लक्षण है।
यदि इनमें से आपको ज्यादातर चीज हो रही है तो आप तुरंत जाकर अपना डेंगू का टेस्ट करवाएं

वैसे तो मच्छर हमेशा गंदे पानी में पनपते हैं l, लेकिन डेंगू का मच्छर एक ऐसा मच्छर है जो कि साफ पानी में भी पनप जाता है। और इसीलिए बहुत ज्यादा जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए।
कुछ बातों का ख्याल रखें
घर के आसपास और घर के अंदर कहीं भी पानी जमा ना होने दें।
पालतू जानवर के लिए रखा हुआ पानी हो या फिर छत में चिड़ियों के लिए रखा हुआ पानी उसे साफ करते रहें।
सबसे ज्यादा जरूरी पानी की टंकी को अच्छी तरह से ढक कर रखें उसमें भी डेंगू के मच्छर पनप सकते हैं।
कूलर की टंकी हो या फिर आम घर की टंकी उसमें हफ्ते में एक दिन पेट्रोल या केरोसिन का तेल जरूर डालें।
फ्रिज के नीचे जो पानी की ट्रे होती है उसे जरूर साफ करें।

बहुत खतरनाक होता है डेंगू
डेंगू के हर 20 में से एक मरीज गंभीर रूप से बीमार होता है।
डेंगू से गंभीर रूप से बीमार होने पर शरीर के अंदर रक्तस्राव और मौत भी हो सकती है।
अगर आपको पहले डेंगू हो चुका है तो आपको फिर डेंगू होने का खतरा ज्यादा है।
गर्भवती महिलाओं और बच्चों के गंभीर रूप से बीमार पड़ने का खतरा अधिक।
डेंगू में प्लेटलेट बहुत कम हो जाती हैं और जब प्लेटलेट 10 हजार या 15 हजार के पास पहुंच जाती है तो उसके बाद हार्ट अटैक आने की संभावना भी बढ़ जाती है।
डेंगू बहुत ही खतरनाक बीमारी है कृपया इसे हल्के में ना लें थोड़े भी लक्षण होने में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपना टेस्ट करवाएं।





