
उत्तराखंड के खिलाड़ी लगातार विश्व स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। और एक बार फिर से उत्तराखंड के एक होनहार खिलाड़ी और उत्तराखंड पुलिस के जवान संतोष कुमार ने देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।
कनाडा में आयोजित हो रहे वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2023 में #UttarakhandPolice के खिलाड़ी ने दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है।HC संतोष कुमार ने तीरंदाजी स्पर्धा में जीते हैं यह पदक।
